Color Picker in adobe photoshop 7.0

Color Picker क्या करता है?

Adobe Photoshop Color Picker एक powerful tool है जो आपको कोई भी color चुनने, customize करने और apply करने की सुविधा देता है। इसमें आप Hue, Saturation, Brightness (HSB) या Red, Green, Blue (RGB) जैसे color models का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, CMYK, Lab और Hexadecimal values भी manually set कर सकते हैं। Color Picker से आप color की shade, brightness, और saturation को आसानी से control कर सकते हैं और उसका live preview भी देख सकते हैं। साथ ही, आपको Web-safe और Print-safe colors के लिए warnings भी मिलती हैं। तो चले इन सभी options एक एक करके समझते हैं 

Color picker in adobe photoshop 7.0

 

Color Field (Left Side Box)

Color Picker के अंदर जो बड़ा square box होता है (left side में ), उसे ही Color Field कहते हैं। यह color shade select करने का real area होता है इसमें आप click या drag करके अपनी पसंद का exact color (shade) चुन सकते हो यह चुने गए Hue (RGB Color) पर depend करता है (जो right में vertical slider से set होता है)

Color Field के दो Axis कैसे काम करते हैं?

Vertical Axis → Brightness (Lightness)

ऊपर की तरफ जाते हैं तो color ज्यादा bright/light होता है| नीचे की तरफ जाते हैं तो color dark होता जाता है |नीचे का corner लगभग black होता है For Example: अगर आपने Red hue चुना है और field को नीचे ले जाओगे, तो dark maroon या brownish-red मिल सकता है।

Horizontal Axis → Saturation (Intensity) to Desaturated

दाएँ (right) तरफ color pure और saturated होता है | बाएँ (left) तरफ color dull या grayish होता है | सबसे बाएँ corner लगभग gray होता है For Example: अगर saturation कम करोगे, तो pure red → light pink → gray बन सकता है।

Color Selection कैसे काम करता है?

  1. पहले Hue bar से base color चुनो (जैसे Red, Green, Blue)
  2. फिर Color Field में click करके उस color का desired shade चुनो (जैसे dark red या light red)
  3. चुने गए color की value तुरंत right-side fields (RGB, HSB, Hex) में दिखेगी।

Color Field के 4 Extreme Points:

Corner Color Shade
Top-left Light Gray (Low saturation, high brightness)
Top-right Pure Bright Color (High saturation & brightness)
Bottom-left Dark Gray / Black (Low saturation & brightness)
Bottom-right Deep/Dark Color (High saturation, low brightness)

जो Color Field के बिल्कुल दाईं ओर लंबी colorीन पट्टी ही Vertical Hue Bar होती है | यह एक vertical rainbow-like slider होता है जो आपको मूल color (Hue) चुनने की सुविधा देता है : Red, Orange, Yellow, Green, Cyan, Blue, Violet |  इसमें  आप  0° से  360° तक hue color चुन सकते हों | जैसे –  0° – Red, 120° – Green, 240° – Blue. 

यह Hue Bar color selection का दिल है |और इसे समझना color theory को समझने के लिए बहुत ज़रूरी है। इस bar के ज़रिए आप यह तय करते हो कि आपको कौन सा “main color” चाहिए, फिर उस color के अलग-अलग shades और brightness को Color Field से चुनते हो।

Note:- Hue मतलब किसी color का main color या color family। जैसे: Red, Green, Blue, Yellow ये सब अलग-अलग hue हैं।

Hue को degrees (°) में मापा जाता है — 0 से 360° के बीच:

Hue Degree और उनके Color Names:

  • 0 डिग्री → Red

  • 30 डिग्री → Orange

  • 60 डिग्री → Yellow

  • 120 डिग्री → Green

  • 180 डिग्री → Cyan

  • 240 डिग्री → Blue

  • 300 डिग्री → Magenta

  • 360 डिग्री → वापस Red

Vertical Hue Bar कैसे काम करता है ?

  1. जब आप इस vertical Hue Bar में slider को ऊपर-नीचे करते हैं, तो आप एक नया Hue (मुख्य color) चुनते हैं।
  2. जैसे ही आप कोई hue चुनते हैं, बगल वाला Color Field (left side box) उस hue के shades और variations दिखाने लगता है।
  3. इसके बाद आप Color Field से उसका exact shade चुनते हैं।

Hue vs Shade vs Tint vs Tone:

  • Hue: Hue मतलब किसी color का main color या color family
  • Shade: जब एक hue (जैसे Red, Blue, Green) में black जोड़ते हैं, तो वह color darker होता जाता है — इसे ही shade कहा जाता है।
  • Tint: Tint किसी भी original color (hue) में white मिलाकर बनाए गए color को कहते हैं। यह color को हल्का (lighter) और soft बनाता है। 
  • Tone:  किसी main color (Hue) में Gray (सफेद + काला) मिलाकर बनाए गए color।  यह neither बहुत bright होता है (जैसे tint) और न ही बहुत dark (जैसे shade) — बल्कि एक soft, muted, balanced color होता है।

New & Current Color Boxes (Right side)

जब भी आप Adobe Photoshop में कोई नया color (color) चुनते हो, तो Color Picker में दो छोटे color के preview boxes दिखाई देते हैं ये दोनों box आपको यह दिखाते हैं कि आपका नया चुना गया color पुराने वाले से कितना अलग है।

    • Upper Box – New Color
    • Lower Box – Current Color

New Color box (Upper box)

    • यह वो color है जो आप अभी Color Picker से select कर रहे हो
    • जैसे ही आप Color Field या Hue Bar को move करते हो, यह live update होता है
    • जब आप “OK” दबाओगे, यही color लागू (apply) हो जाएगा

Current Color box (Lower box)

    • यह वो color है जो इस समय Photoshop के foreground या background में पहले से सेट है
    • इसे base या reference color की तरह समझो
    • आप देख सकते हो कि आपने नया color चुनने से पहले क्या color था

 

Numerical Input Fields (Middle-Right Side)

Color Picker में जब आप दाईं ओर देखें, तो आपको अलग-अलग color models दिखाई देते हैं — जिनमें आप manually numeric values डाल सकते हैं | ये fields आपको एक exact color define करने की power देते हैं। जैसे:

  1. HSB (Hue, Saturation, Brightness)
  2. RGB (Red, Green, Blue)
  3. CMYK (Cyan, Magenta, Yellow, Black)
  4. Lab (Lightness, a, b)
  5. Hexadecimal Code (Such as: #FFFFFF)

 

1. HSB (Hue, Saturation, Brightness)

  1. H (Hue):  Hue वह main color family है जो हम देखते हैं — जैसे Red, Yellow, Green, Blue आदि। Photoshop में इसे 0° से 360° तक के degree में दर्शाया जाता है।

  2. S (Saturation): Saturation का अर्थ होता है किसी रंग की शुद्धता (purity) या intensity। यह बताता है कि किसी रंग में कितना gray color मिला हुआ है। इसे 0% से 100% तक में दर्शाया जाता है। जब Saturation 100% होता है तो रंग pure, vibrant, चमकीला होता है | जब Saturation 0% होता है तो रंग completely gray हो जाता है (कोई color नहीं)

  3. B (Brightness): Brightness यह बताता है कि कोई color कितना light या dark दिखता है। इसे भी  0% से 100% तक में दर्शाया जाता है। 

 

    • अगर Brightness 0% है तो color black दिखेगा | लेकिन उसका मूल रंग (hue) वही रहता है |
    • अगर Brightness 100% है तब एकदम Pure bright color दिखेगा |

 Note:- मतलब: Brightness बदलने से color का “tone” dark या light होता है, लेकिन उसका मूल रंग (hue) वही रहता है।

 

2. RGB (Red, Green, Blue)

RGB का मतलब है: R = Red (लाल), G = Green (हरा), B = Blue (नीला),  यह एक Additive Color Model है, जिसका उपयोग screens, monitors, mobile displays, Photoshop, video, web design आदि में होता है। RGB की value की Range 0–255 तक होती हैं 

 

3. CMYK (Cyan, Magenta, Yellow, Black)

CMYK एक subtractive color model है जिसका उपयोग मुख्य रूप से printing के लिए किया जाता है।  CMYK Range 0% to 100% होती हैं  जितनी ज़्यादा percentage, उतना गहरा रंग।

  • C = Cyan (%)
  • M = Magenta (%)
  • Y = Yellow (%)
  • K = Key (Black) (%)

Note:- यहां “K” को Key कहते हैं क्योंकि printing में Black को “key plate” की तरह उपयोग किया जाता है।

Subtractive Color Model का मतलब क्या है?

जब आप white paper पर colors डालते हैं, तो वो light को subtract (घटाते) हैं। अधिक ink डालने पर रंग गहरे होते जाते हैं।

CMY Combined Resulting Color
Cyan + Magenta Blue
Cyan + Yellow Green
Magenta + Yellow Red
Cyan + Magenta + Yellow Ideally Black (but practically brownish gray)

4. Lab (Lightness, a, b)

यह color system थोड़ा complex है | लेकिन बहुत powerful और accurate होता है | ये खासकर color correction, printing, और scientific color analysis के लिए होता हैं | 

Lab का पूरा नाम  CIELAB Color Space है | Lab एक ऐसा मॉडल है जो इंसानी आँखों के color perception (दृष्टि आधारित रंग पहचान) पर आधारित होता है न कि display या printer पर।

Lab color में तीन components होते हैं:

Component Range Function
L 0 to 100 Lightness – रंग कितना उजला या गहरा है
a −128 to +127 Green (−)  to  Red (+)  Horizontal axis मतलब  “X” Axis
b −128 to +127 Blue (−) to  Yellow (+) Vertical axis मतलब  “Y” Axis

“L” = Lightness (0–100)

  • यह बताता है कि रंग कितना light या dark है
  • 0 = Pure Black
  • 100 = Pure White

“a”= Green to Red Axis

  • यह रंग का horizontal (X) axis है
  • Negative values = Greenish color
  • Positive values = Reddish color
 Value Result Color
−128 Pure Green
0 Neutral (no red or green)
+127 Pure Red

 

“b” = Blue to Yellow Axis

  • यह vertical axis है
  • Negative values = Bluish color
  • Positive values = Yellowish color
 Value Result Color
−128 Pure Blue
0 Neutral (no blue or yellow)
+127 Pure Yellow

5. Hexadecimal Code (Hex code)

Hex code एक 6-character वाला color code होता है, जो किसी भी color को digital format में uniquely पहचानने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Format: #RRGGBB
जहां:

  • RR= Red component (00 से FF तक)
  • GG= Green component (00 से FF तक)
  • BB= Blue component (00 से FF तक)

Example:

      • #FF0000 = Pure Red
      • #00FF00 = Pure Green
      • #0000FF = Pure Blue
      • #000000 = Black
      • #FFFFFF = White
      • #808080 = Gray

हर color तीन channels से मिलकर बनता है: Red, Green, Blue (RGB) हर channel की value होती है 0 से 255 तक (decimal), जिसे Hexadecimal में 00 से FF तक convert किया जाता है।

 

 

Only Web Colors (Checkbox)

Adobe Photoshop के Color Picker में color field के निचे  “Only Web Colors” का चेकबॉक्स होता है | यह option आपको केवल वही रंग चुनने देता है जो web-safe माने जाते हैं, यानी जो सभी browsers और पुराने monitors में सही और एक जैसे दिखाई देते हैं। Web-safe colors ऐसे 216 रंग होते हैं जो:

    • सभी पुराने display systems (6-bit और 8-bit monitors) पर भी अच्छे से दिखते थे
    • बिना किसी color distortion के render होते हैं
    • 1990s के HTML और CSS standards में standard माने जाते थे

Warning Icons (Triangle + Cube)

    • Triangle Warning: अगर आपका color print (CMYK gamut) में ठीक से reproduce नहीं हो पाएगा, तो ये warning देता है | Click करने पर Photoshop सबसे नजदीकी print-safe color दिखाएगा
    • Cube Warning: अगर color Web-safe नहीं है | Click करने पर nearest Web-safe color show करेगा

Note :- Out of Gamut का मतलब: “यह color इस medium पर सही तरीके से नहीं दिखाया या छापा जा सकता।”

Scroll to Top